ग्राम विरासिन, निगोही, जनपद शाहजहाँपुर में वर्ष 2015 में स्थापित ईश्वरी प्रसाद रामकली महाविद्यालय सतत विकास के पथ पर अग्रसर है। जनपद में उच्च शिक्षा हेतु ख्यातिलब्ध इस महाविद्यालय में हज़ारों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विद्वान शिक्षकों के प्रयास से उत्तरोत्तर शिक्षा के नए आयाम स्थापित कर विरासिन क्षेत्र को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिखर तक ले जाने हेतु हम प्रयासरत हैं।
मैं महाविद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करती हूँ।
श्रीमती शशि प्रभा
प्रबंधक