Dr. Kamalnath Sharma, Principal

ईश्वरी प्रसाद रामकली महाविद्यालय में आपका स्वागत है। प्रत्येक राष्ट्र की प्रगति ज्ञानवान, उत्साही और कर्मठ विद्यार्थी/नागरिकों पर निर्भर करती है। नवागत छात्र-छात्राओं का हार्दिक स्वागत करता हूँ। विद्यार्थियों में शालीनता, अनुशासन, चरित्र एवं योग्यता आदि गुणों का समावेश करना इस महाविद्यालय का परम उद्देश्य है।

यहाँ छात्र-छात्राएं जीवन की सुंदरतम और उच्चतम मान्यताओं को प्रतिबिम्बित करते हुए ज्ञान की साधना करते हैं और जीवन में सामाजिक एवं व्यक्तिगत कल्याण का समन्वय करते हुए कर्म क्षेत्र के लिए सन्नद्ध होते हैं। आपका भविष्य गौरवशाली एवं गरिमापूर्ण हो, ऐसी मेरी कामना है।

मैं अपेक्षा करता हूँ कि आप मेरे विश्वास को बनाए रखेंगे और इस महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, प्रबंधतंत्र, अन्य शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं वरिष्ठ सहपाठियों के प्रति आदर एवं निष्ठा के साथ शिक्षा ग्रहण करेंगे और महाविद्यालय की गरिमा को गौरवान्वित करेंगे।

डॉ. कमलनाथ शर्मा
एम.ए., एम.फिल, पी.एच.डी.